बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोजगार मेले के तहत 1 लाख से ज्यादा लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह 12वां और आखिरी रोजगार मेला है। पीएम ने दिल्ली में कर्मयोगी भवन की भी आधारशिला रखी। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले- आज हर युवा जानता है कि अगर वह कड़ी मेहनत करे तो वह अपने लिए जगह बना सकता है। 2014 से हम युवाओं को विकास में भागीदार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमने पिछली सरकार की तुलना में 1.5 प्रतिशत अधिक नौकरियां दी हैं। मोदी ने कहा- पहले नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तक बहुत लंबा समय लग जाता था। इस देरी का फायदा उठाकर उस दौरान रिश्वत का खेल भी जमकर होता था। हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। देश में स्टार्टअप्स की संख्या 1.25 लाख के आसपास पीएम ने कहा कि आज भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। देश में स्टार्टअप्स की संख्या अब 1.25 लाख के आसपास पहुंच रही है। इनमें बड़ी संख्या में स्टार्टअप टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में हैं। इन स्टार्टअप्स से युवाओं के लिए लाखों रोजगार बन रहे हैं। इस बार के बजट में स्टार्टअप को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है। पीएम ने कहा कि आज इस रोजगार मेले के द्वारा भारतीय रेलवे में भी नियुक्तियां हो रही हैं। भारतीय रेलवे आज एक बहुत बड़े ट्रांसफॉर्मेशन के दौर से गुजर रहा है। इस दशक के अंत तक भारतीय रेलवे का पूरी तरह कायाकल्प होने जा रहा है। देश में जब कनेक्टिविटी का विस्तार होता है, तो उसका प्रभाव एक साथ कई चीजों पर पड़ता है।
