प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और हमारे राष्ट्र के लिए उनके सपने को पूरा करने की प्रेरणा देता है।’ सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी बातों को अक्सर साझा करने वाले ‘मोदीआर्काइव’ नामक अकाउंट पर पीएम मोदी की निजी डायरी के कुछ पन्ने गांधी के उद्धरणों के साथ साझा किए गए। ‘मोदीआर्काइव’ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हम नरेन्द्र मोदी की निजी डायरी के पन्ने आपके साथ साझा कर रहे हैं जो दर्शाते हैं कि उन्होंने न केवल महात्मा गांधी को काफी पढ़ा था, बल्कि अपनी निजी डायरी में गांधी के उद्धरण भी लिखे थे, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है।’ असम के सीएम बिस्वा ने दी बापू को श्रद्धांजलि इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बापू के आदर्श भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। सरमा ने उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जो देश की सेवा में शहीद हुए हैं। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रति महात्मा गांधी की दृढ़ प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए मंगलावार को लोगों से अपील की कि वे धर्मनिरपेक्ष सामाजिक ताने बाने को ‘‘धार्मिक कट्टरता के चंगुल से’’ बचाए। विजयन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी श्रद्धांजलि दी है।
