चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
कार्तिक आर्यन भारतीय सिनेमा के एक फैन-मेड सुपरस्टार हैं। उन्होंने पिछले साल सुपरहिट रोमैंटिक ड्रामा ‘सत्यप्रेम की कथा’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद, अब अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘चंदु चैम्पियन’ की रिलीज के लिए तैयारी कर ली है।
फिल्म की घोषणा होते ही, दर्शकों के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई थी। देश और दुनिया भर में मौजूद दर्शक कार्तिक आर्यन के साथ कबीर खान की पहली बार बनीं जबरदस्त जोड़ी का जादू ऑन स्क्रीन देखने के लिए बेकरार हैं। हाल ही में एक सरप्राइज करने वाले लुक से सुपरस्टार ने दर्शकों का जोश और बढ़ा दिया है।
जैसा कि हम जानते हैं कि देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस खास मौके को ध्यान में रखते हुए सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर कबीर खान निर्देशित फिल्म का दमदार लुक शेयर किया, जो जून 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,
“चैंपियन बनना हर भारतीय के खून में है… जय हिंद
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ ❤️
#ChanduChampion 👊🏻”
https://www.instagram.com/p/C2jZ3dJPqUH/?igsh=M2gzYWRqOXBreG1v
नए लुक में सुपरस्टार आर्मी के लुक में हैं और किरदार के प्रति उनका समर्पण और ईमानदारी इस लुक में नजर आ रही है। अभिनेता इस किरदार के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं और किरदार में ढलने के लिए एक हैरान कर देने वाले परिवर्तन से गुजर रहे हैं।
इस बीच वर्क फ्रंट पर, कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3, आशिकी 3 के तीसरे इंस्टॉलमेंट में दिखाई देंगे और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की एपिक वॉर सागा की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसका निर्देशन संदीप मोदी द्वारा किया जाएगा।
