महतारी वंदन योजना बनी सुशीला के व्यापार की संबल, जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी...
Spread the love00 हर महीने मिलने वाली एक...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने अनिमेष कुजूर को ऐतिहासिक...
समकित तलेरा तहसील अध्यक्ष राजेश डामोर जिला सहसचिव नियुक्त
नगर के पत्रकारों व मित्रों ने दी बधाई
थांदला। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक व संस्थापक अध्यक्ष विक्रम सेन के मार्गदर्शन व निर्देशन में पत्रकारों के हीत के लिए बुलंद आवाज में काम कर रहा है। राष्ट्रव्यापी सर्वाधिक सदस्यों वालें क्लब में पत्रकारों की सक्रियता व कर्तव्य निष्ठा के आधार पर समय समय पर उनकी प्रगति सुनिश्चित करते हुए संगठनात्मक बदलाव भी करता रहता है। इसी तारतम्य में प्रदेश अध्यक्ष किशोर दग्गी की अनुसंशा पर झाबुआ जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ ने थांदला के तहसील अध्यक्ष युवा पत्रकार राजेश डामर को जिला सहसचिव नियुक्त कर उन्हें पदोन्नति दी है वही थांदला नगर में जाँबाज पत्रकार समकित तलेरा को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। तलेरा के तहसील अध्यक्ष बनाये जाने व डामर के पदोन्नत होने पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, जीवदया के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर, एआईजे के प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय, उपाध्यक्ष द्वय इमरान खान, नीलिमा डाबी, कोषाध्यक्ष प्रीतिश शर्मा, भारतीय पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष कादर शेख, विवेक व्यास, कौस्तुभ व्यास, मनीष वाघेला, अविनाश गिरी, शाहिद खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है वही संगठन को धन्यवाद दिया है।
