गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
चन्देरी 🙁 पुष्करराज श्रीवास्तव)मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद चन्देरी के तत्वावधान में सभी नवांकुर संस्था,मेंटर्स ,ग्राम विकास प्रस्फुटित समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों की सामूहिक बैठक का आयोजन जनपद पंचायत चन्देरी के सभाग्रह में किया गया बैठक में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत से एम एस कलावत उपस्थित हुए एवं जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक दीपक ने सभी समितियों के कार्यो की समीक्षा की एवं 22 जनवरी को श्रीराममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु सभी समितियों के अध्यक्ष सचिवों को कार्यक्रम हेतु कार्ययोजना बनवाई और किया प्रकार से अपने ग्राम , वार्ड, आदि में कार्यक्रम को भव्य बनाना है इसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई दीपक पटेरिया ने सभी समितियों को संबोधित करते हुए बताया की अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर की जाएगी इस शुभ अवसर तैयारिया हेतु सभी समितियों को द्वारा लोगों से 22 जनवरी को राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दिन को ‘दीपावली’ के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये जलाने, रंगोली बनाये , प्रभातफेरी निकाले, प्रतियोगिता कराए , कलश यात्रा भी निकाले एवं अपने पड़ोस के मंदिरों में एकत्र होकर इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाने आग्रह किया जा रहा है जैसा कि अयोध्या में हो रहा है इसके अतिरिक्त सभी को यह भी बताया जा रहा है की भगवान श्रीराम का मंदिर कि परंपरागत नागर शैली में बनकर तैयार हो चुका है जिसमे परिसर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फुट है और इसकी चौड़ाई 250 फुट और इसकी ऊंचाई 161 फुट है . मंदिर का हर मंजिल 20 फुट ऊंचा है और इसमें कुल 392 खंभे और 44 फाटक है।
