नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय
Spread the love00 राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा...
Spread the love00 राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा...
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love मुंबई | 7 अक्टूबर 2026:...
चंदेरी ( पुष्कर राज श्रीवास्तव)आयुष्मान कार्ड वितरण एवं कार्ड बनाने वाली टीम शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम में आदिवासियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने एवं वितरण करने का कार्यक्रम किया जा रहा है।इसी तारतम्य में जब टीम ग्राम कडराना पहुंची तो टीले डोंगा में विजय सिंह पुत्र फेरन आदिवासी निवासी डोंगा कडराना द्वारा आयुष्मान कार्ड का कार्य करने वाली टीम को कार्य करने से रोका एवं 1 घंटे तक गाली-गलौज की एवं लाठी से करने के लिए भी कोशिश की टीम को भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी।
आशा कार्यकर्ता पूजा पटेल ने बताया कि इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंदेरी को ज्ञापन देकर उक्त व्यक्ति द्वारा अभद्र व्यवहार के लिए दंडात्मक कार्रवाई करने का निवेदन किया है जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करें जिससे शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं कार्य में बाधा ना हो जिससे हम सभी कर्मचारी सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता पूजा पटेल सीएचओ नरेंद्र कुशवाहा,कला बाई कुशवाहा आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
