डोनेशन कैम्प संस्था आनंद है के तत्वावधान में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।
Spread the love इंदौर, 27 सितंबर 2026। संस्था...
Spread the love इंदौर, 27 सितंबर 2026। संस्था...
Spread the love इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
Spread the love‘लव एंड वॉर’ के सेट पर...
पूजित अक्षत देकर लोगों को किया जा रहा आमंत्रित
चंदेरी — (पुष्कर राज श्रीवास्तव)22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर नगर में भी उत्साह का माहौल होगा। और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर मंदिर के समारोह में शामिल होने के लिए घर घर पूजित अक्षत देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। और यह भी बताया जा रहा है कि, आप 22 जनवरी को 11:00 से 1:00 बजे तक अपने आसपास के मंदिर को ही अयोध्या मानकर मंदिर में स्थित देवी देवताओं की स्तुति करनी है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरूण सोमानी, भरत पंसारी, राघवेंद्र सेंगर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कल्पना सराफ, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवप्रताप सिकरवार, महामंत्री अभिषेक श्रोतीय, ग्रामीण महामंत्री दीपक शर्मा, मंत्री संतोष लिटोरिया, अंकित तिवारी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रिंस जैन सहित ग्रामीण व नगर मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मात्र शक्ति और राम भक्तों ने एकत्रित होकर नगरवासियों को मंदिर के समारोह में शामिल होने के लिए घर घर पूजित अक्षत देकर आमंत्रित किया।
— नगरवासियों ने कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर श्री फल भेंट किया —
रविवार को भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए नगर वासियों को अक्षत देकर आमंत्रित करने के लिए निकले इस दौरान नगर वासियों ने जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित पदाधिकारियों को श्रीफल भेंट किया और सभी कार्यकर्ताओं के माथे पर तिलक लगाकर अभिवादन किया।
