नलखेड़ा ज्वेलरी लूटकांड का पर्दाफाशः नलखेड़ा पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी बरामद
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
चंदेरी- (पुष्करराज श्रीवास्तव )श्रीमान कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार आज दिनांक 2 जनवरी 2024 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंदेरी सुश्री रचना शर्मा एस.डी.एम. चंदेरी की उपस्थिति में पुनः जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त जनसुनवाई के दौरान कुल सात आवेदन प्राप्त हुए। श्रीमती फूला बाई पत्नी गोपाल वाल्मीकि निवासी ग्राम थूबोन के द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज भूमि शासकीय घोषित किए जाने, आवेदी का शबाना बानो वार्ड क्रमांक 10 चंदेरी के द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने, श्री राजेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह यादव निवासी सिंहपुर लाल के द्वारा डीपी ख़राब होने एवं बंद होने के कारण फसल नष्ट होने के संबंध, आवेदक मोनू गिरि निवासी डोंगसरा के द्वारा बीमा राशि हड़पने के संबंध में, जय सिंह द्वारा गोवर्धन का मुआवजा दिए जाने के संबंध में, श्री कंछेदी निवासी चंदेरी के द्वारा चिंता हरण हनुमान मंदिर का सामान चोरी किए जाने के संबंध में तथा आवेदक देवी सिंह निवासी खेरा के द्वारा शामिल खाते की भूमि पर जबरन बटवारा किए जाने के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया।उक्त आवेदक को मौके पर उपस्थित अधिकारी को दिया जाकर 7 दिवस के अंदर निराकरण किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान श्री हरिराम अहिरवार बीआरसी चंदेरी एवं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी चंदेरी के उपयंत्री श्री नरेंद्र ठाकरे जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया जाकर जवाब चाहा गया है। उक्त बैठक में श्री दीपक शुक्ला तहसीलदार चंदेरी, श्री दिलीप दरोगा नायब तहसीलदार चंदेरी, अन्य विभाग के सभी अधिकारी गण उपस्थित रहे।
