स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को मिला नया डायरेक्टर, मोहम्मद आरिफ संभालेंगे कार्यभार
Spread the loveरायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया...
Spread the loveरायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया...
Spread the loveगरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में...
Spread the love**सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में...
( अमिताभ पाण्डेय )
लखनऊ।
देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान – भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के यूपी चैप्टर की लखनऊ में मासिक बैठक गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में आगामी फरवरी माह में दिल्ली कैंपस में प्रस्तावित कनेक्शंस-2024 में भाग लेने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त लखनऊ में गरीब और निशक्तजनों को गर्म कपड़े बांटने का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान देश के शीर्ष पत्रकारिता संस्थानों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्रों ने पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि इम्का यूपी चैप्टर ने हर वर्ष की भांति इस बार भी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों वाले कई कार्यक्रम आयोजित कराए हैं। बैठक के दौरान 25 फरवरी को दिल्ली कैंपस में होने वाले सालाना मिलन समारोह में हिस्सा लेने पर सहमति बनी। इस बीच, 1993-94 बैच के श्यामानुज दास के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। बैठक में डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला, नसीरुद्दीन हैदर खान, इम्तियाज़, अहमद, विशाल, प्रभात कुमार, ऐश्वर्य, शिवम, प्रतीक शुक्ला, तौसीफ, राघवेंद्र शुक्ला, अनुराग गुप्ता, प्रणेश तिवारी, शुभम तिवारी, आनंद पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
