अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल बिना किसी शक इस साल भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन की शाम फिल्म की पहली झलक और पोस्टर जारी किया, जिसे लेकर दर्शकों के बीच प्रत्याशा लगातार बढ़ती रही है, फिल्म को लेकर देशभर में जुनून की लहर देखने मिल रही है, जिसकी वजह से दर्शकों के लिए फिल्म के लिए इंतजार करना मुश्किल हो गया है। अब, जैसा कि नया साल आ गया है, ऐसे में अब निर्माता इस साल पुष्पा के आगमन के लिए उत्साह बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए, पुष्पा 2: द रूल के निर्माताओं ने प्रशंसकों के इंतजार को खत्म करने वाली तारीख से पर्दा उठाया है, दरअसल 15 अगस्त, 2024 को एक्शन एंटरटेनर के रिलीज की पुष्टि की है। पोस्ट साझा करते हुए, निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा है –
“#2024RulePushpaKa ❤️🔥
पुष्पा राज इस साल दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए वापस आ रहा है 🔥🔥
आप सभी को यह साल सफलता और खुशी दे, और आपको सभी को वह मिले जो आप चाहते हैं 💫
हैप्पी न्यू ईयर 2024 ❤️
#Pushpa2TheRule Grand Release Worldwide on 15th AUG 2024🔥🔥”
पुष्पा का आगाज देखने के लिए अल्लू अर्जुन के प्रशंसक बड़ी बेचैनी से इंतजार कर रहे हैं । पुष्पा द राइज ने तो धमाल मचा दिया है, और अब सभी में इसके लिए उत्साह और दीवानगी काफी बढ़ गई है।
पुष्पा 2 द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया है। यह फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित है। पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।