इंदौर – इंदौर में नीरज बाल मंदिर विद्यालय ने अपना दसवां वार्षिक उत्सव मनाया, जिसकी थीम “उमंग ” थी इस उत्सव में विद्यालय के डायरेक्टर विजय पवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने बताया , कि हमारा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें हमारे विद्यालय के बच्चे बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुतियां दिखाते हैं ,और विद्यालय का नाम रोशन करते हैं और हमारे विद्यालय के सभी शिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहता है।
