इंदौर – (देवेन्द्र साहू)ग्राहक पंचायत ने अपने जागरण पखवाड़े मे महू नाका चौराहा से अन्नपूर्णा की ओर जाने वाले मार्ग पर सिटी बस स्टैंड के समीप खुले मे शराब पीने वालों के कारण महिला यात्रियो को हो रही समस्या से अवगत कराते हुए एक डीसीपी महोदय को ज्ञापन सौपा | महू नाका चौराहा से अन्नपूर्णा की ओर जाने वाले मार्ग पर सिटी बस स्टैंड के समीप खुले मे शराब पीने पिलाने का नजारा आम हो गया है इस बस स्टेंड से हजारो मातृ शक्ति रोजाना स्कूल, कॉलेज एवं अपने कार्य से यात्रा करती है | शराब पीने वाले आस पास शराब बैठकर पीते और सिगरेट बीड़ी स्टेंड पर बैठकर पीते है महिलाओ और बच्चो की उपस्थिति मे भी शिष्टाचार को ताक मे रख ये अनैतिक कृत्य को अंजाम देते है | अपने ज्ञापन मे पंचायत ने निवेदन किया कि इस प्रकार से खुले मे शराब, बीड़ी, सिगरेट पीने और पिलाने वालों के खिलाफ सतत अभियान चलाकर सख्त एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाकर, खबर समस्त मीडिया मे दी जावे जिससे शहर मे अन्य स्थानो पर इस प्रकार के अनैतिक कृत्य पर रोक लगाई जा सके |
