शनिवार को पूरे दिन भर की व्यस्तता और विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के बाद भव्य स्वागत रैली और आमसभा करने के बाद रात्रि 1.30 बजे मुख्यमंत्री निवास से कुछ ही दूरी पर ईमली तिराहा, केडी गेट चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने कुछ समय पहले हुए सड़क चौड़ीकरण की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों की चिंता को लेकर जिला कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर व महापौर से बातचीत करते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट के पोल को सेंटर में लगाया जाए, जिससे मकानों को बार-बार न तोड़ना पड़े।
उन्होंने इस दौरान जल्द से जल्द इस क्षेत्र के लोगों की समस्या को दूर करने की बात अधिकारियों से कही। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।