लखनऊ । उत्तर प्रदेश की गोल्डन गर्ल्स कही जाने वाली एशियन गेम्स खिलाड़ी अन्नू रानी और पारुल चौधरी को डीएसपी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। सीएम कार्यालय ने दोनों खिलाड़ियों को 3-3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी बात कही है| गौरतलब है कि एशियन गेम्स में दोनों ही खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तीन-तीन करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अन्नू रानी ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, वहीं, पारुल चौधरी ने चीन में 5000 मीटर महिलाओं की रेस में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था।
