नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में आज यानी शुक्रवार (13 अक्टूबर) को होने वाली सुनवाई टाल दी गई है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में सुनवाई 20 अक्टूबर को करेगा। रिपोट्र्स के मुताबिक, मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया आज मामले में फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश करने वाली थी। इस रिपोर्ट पर ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है। इस बीच अडाणी ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में करीब 2त्न की गिरावट है। इसके अलावा अडाणी विल्मर, पावर, ग्रीन एनर्जी, ट्रांसमिशन, टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट, ्रष्टष्ट और हृष्ठञ्जङ्क के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सिर्फ अडाणी पोट्र्स में मामूली तेजी दिखाई दे रही है। केस में पिछले महीने एक नई याचिका दायर की गई थी पिछले महीने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई थी। जिसमें नई एक्सपर्ट कमेटी का गठन करने का अनुरोध किया गया था। याचिकाकर्ता अनामिका जैसवाल ने अपने वकील रमेश कुमार मिश्रा के माध्यम से यह याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि कमेटी में ऐसे व्यक्तियों को शामिल किया जाए, जिनकी छवि बेदाग हो और जिनका अडाणी-हिंडनबर्ग मामले से किसी भी तरह से कोई लेना-देना न हो। वित्त, कानून और शेयर बाजार से जुड़े एक्सपट्र्स को भी कमेटी में शामिल किया जाए।
24 जनवरी 2023 को अमेरिका की शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
