स्वच्छता की अनूठी पहलश
हर के प्रमुख चौराहे पर बनाएंगे ई वेस्ट कलेक्शन सेंटर-आयुक्त
इंदौर दिनांक 1 अक्टूबर 2023। माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान के तहत आज नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा निगम अधिकारियों, सफाई मित्रों व अन्य नागरिकों के साथ पलासिया सेल्फी प्वाइंट के पास से सफाई श्रमदान का शुभारंभ किया गया।
आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के एक दिन पूर्व आज शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रमदान अभियान चलाया गया इसके साथ ही अनुपयोगी ई वेस्ट को किस प्रकार से कलेक्शन करना है और डिस्पोजल करना है इसके संबंध में भी जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ते हुए तकनीक के कारण देश में ई-वेस्ट बढ़ रहा है इसके संग्रहण एवं निपटान के लिए नगर निगम इंदौर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे पर पॉइंट भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अभियान के तहत 1 दिन का सांकेतिक श्रमदान अभियान है, शहर के प्रत्येक जागरूक नागरिक के व्यवहार में स्वच्छता है एवं यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है।
इसके बाद निगम आयुक्त श्रीमती सिंह द्वारा बीएसएनल कॉलोनी में सफाई कर श्रमदान किया गया तथा रहवासियों से ई वेस्ट कलेक्शन किया गया इसके साथ ही रहवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही स्वच्छता महा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के नागरिकों के घरों से ई वेस्ट का संग्रहण भी किया गया।
