*इंदौर 01 अक्टूबर 2023* शिवाजी वाटिका चौराहे पर स्थित सीजीओ भवन परिसर में आज 1 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाया । इस अभियान में सीजीओ भवन में लगने वाले कार्यालयो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्री हेमंत सिंह चौहान कार्यपालक अभियंता इंदौर -II, इंदौर के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीजीओ प्रांगण एवं बगीचे में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम मे उत्साह के साथ भाग लिया। इस स्वच्छता कार्यक्रम में श्री हेमंत सिंह चौहान के साथ श्री कैलाश ततवारे,सहायक लेखाधिकारी श्रीअमित कलोंजे, श्री रविन्द्र नाइक, श्री राहुल खोबरागड़े, श्री जितेंद्र दुधानिया, पप्पू मेहरा, नरेंद्र पांडे, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
———×——
D.S.Parmar
CBC/PIB indore
