मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट पर एक निजी विमान क्रैश हो गया। विमान में दो क्रू मेंबर समेत 8 लोग सवार थे। सभी को विमान से निकालने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक विमान ने विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मुंबई एयरपोर्ट भारी बारिश के कारण विजविलिटी कम होने के कारण विमान रनवे से फिसल गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण विजविलिटी 700 मीटर से भी कम की रही। जिसके कारण यह हादसा हुआ। डीजीसीए ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय रनवे से फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
