इंदौर। देश की सबसे प्रभावशाली प्लास्टिक प्रदर्शनी “प्लास्टिविज़न इंडिया 2023” (एक यूएफआई अनुमोदित कार्यक्रम) का 12 वां संस्करण 7 से 11 दिसंबर, 2023 तक बॉम्बे
प्रदर्शनी केंद्र, गोरेगांव, मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन
रसायन और उर्वरक मंत्रालय, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग और सूक्ष्म, लघु और
मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थित है। प्लास्टिविजन इंडिया 2023 में, हम 30 से अधिक भाग लेने वाले देशों से 1,25,000 वर्गमीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र को कवर करने वाले 1500 से अधिक प्रदर्शकों की परिकल्पना करते हैं। इस आयोजन में 2,50,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हमारे संयुक्त प्रयासों से सभी हितधारकों, प्रदर्शकों और उद्योग के समर्थन से जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ लगभग 100% स्टॉल स्पेस बुकिंग हो गया है।
आयोजन की जानकारी देते हुए श्री हरेन संघवी चेयर मैन डायरेक्टरी कमेठी प्लास्टिविजन इंडिया 2023 ने बताया कि इस प्रदर्शनी के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए हमने पूरे भारत में रोड शो आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि व्यापारिक समुदाय को निवेश की विशाल संभावनाओं, तकनीकी प्रगति और उद्योग हितधारकों के साथ बातचीत करने का मौका मिल सके। इसी कडी में 5 सिंतबर 2023 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में रोड शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मध्यभारत के 300 से अधिक उद्योगपतियों ने भागीदारी की।
सह आयोजक इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि मुंबई में होने वाले इस भव्य आयोजन में दुनिया के अलग अलग देशों की उन्नत तकनीक और नए औद्योगिक विकास की जानकारी मिलती है। इसका लाभ उद्योगपति अपने नए निवेश और विस्तार में करते हैं। दुनिया भर में प्लास्टिक उद्योग में हो रहे नवाचार की जानकारी पाने और उन्नत तकनीक, मशीन, रॉ मटेरिलय आदि की जानकारी पाने का बेहतर अवसर होता है।
