BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार द्वारा कोई नया टैक्स लगाने की खबरों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के द्वारा इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया। हालांकि, यह स्पष्टीकरण तब आया है जब महज कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं नागरिकों से देशहित में विदेश यात्राओं को टालने का आग्रह किया था। पीएम मोदी ने कहा कि विदेश यात्रा पर ऐसी कोई पाबंदी लगाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि उनकी सरकार लोगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यह खंडन उन मीडिया रिपोर्ट्स के जवाब में आया था जिसमें दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। गौरतलब है कि 10 और 11 मई को दो अलग-अलग मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से विदेश यात्राओं को कुछ समय के लिए टालने की अपील की थी। हैदराबाद में 10 मई को उन्होंने देशहित में शादियों, छुट्टियों या अन्य कारणों से होने वाली विदेश यात्राओं को स्थगित करने का सुझाव दिया था। अगले दिन, 11 मई को वडोदरा में उन्होंने विशेष रूप से विदेश में रहने वाले भारतीयों से कहा था कि वे खुद विदेश यात्रा से बचें और कम से कम पाँच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लाएँ। इन अपीलों के पीछे महंगे ईंधन और वैश्विक हालात के कारण भारत पर पड़ रहे आर्थिक दबाव का हवाला दिया गया था। प्रधानमंत्री ने इन अपीलों के साथ-साथ सोना खरीदने, रासायनिक खाद के उपयोग, पेट्रोल-डीजल की खपत और खाद्य तेल के इस्तेमाल को भी कम करने का आग्रह किया था, जिसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था।
