इन्दौर l रक्षाबंधन त्योहार के चलते सक्रिय खाद्य विभाग शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद पदार्थों के 58 नमूने लिए गए । अपर कलेक्टर सपना लोवंशी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के संयुक्त दल हीरानगर के श्री सांवरिया स्वीट नमकीन दूध बर्फी , सांवेर रोड स्थित श्रीराम नमकीन लौंग सेव एवं रतलामी सेव के नमूने , सांवेर रोड स्थित सांवरिया स्वीट्स से दूध बर्फी और मिल्क केक के नमूने , इलेक्ट्रानिक काम्प्लेक्स स्थित शंकर नमकीन , न्यू देवास रोड स्थित सुनील नमकीन केंद्र , गीता भवन स्थित अल्फा डेरी , क्लर्क कालोनी स्थित श्री स्वीट्स ग्रेटर , ब्रजेश्वरी स्थित केरला स्वीट्स बेकरी , बिचौली मर्दाना स्थित श्री महालक्ष्मी फूड , मंगल स्थित विकास नगर इंटरप्राइजेस सहित अन्य कई दुकानों से फूड सैम्पल लिए ।
