मुंबई, । पश्चिम रेलवे के बांद्रा टर्मिनस पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खुलासा हुआ है कि टीटीई लॉबी में शराब पार्टी चल रही थी. टीटीई लॉबी में तीन टीसी शराब पीते रंगे हाथ पकड़े गए। तीनों के नाम हैं समीर मकवाना (उप मुख्य टिकट निरीक्षक), विनय देशमुख (मुख्य टिकट निरीक्षक) और भावेश पटेल (मुख्य टिकट निरीक्षक)। ये तीनों बड़ौदा मंडल के टीटीई हैं। तीनों को निलंबित कर दिया गया है. दिन-दहाड़े रेलवे टर्मिनस पर यह घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया है. पश्चिम रेलवे के सीनियर डीसीएम विनीत अभिषेक ने हाल ही में कार्यभार संभाला है. पदभार संभालने के बाद से ही अभिषेक एक्शन मोड में हैं. बुधवार को बांद्रा टर्मिनस पर औचक जांच के दौरान अभिषेक टीटीई लॉबी में गए। बड़ौदा मंडल के तीन टीटीई बांद्रा टर्मिनस के टीटीई लॉबी में शराब पीते रंगे हाथ पकड़े गए।
-तीनों टीसी पर निलंबन की कार्रवाई
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे से 2.30 बजे तक बांद्रा टर्मिनस की टीटीई लॉबी का सीनियर डीसीएम विनीत अभिषेक निरीक्षण किया। इस दौरान रंगे हाथ पकड़े गए समीर मकवाना (उप मुख्य टिकट निरीक्षक), विनय देशमुख (मुख्य टिकट निरीक्षक) और भावेश पटेल (मुख्य टिकट निरीक्षक) इन तीनों टीसी पर वरीय अधिकारियों ने निलंबन की कार्रवाई की है.
