पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लिखा रेलमंत्री को पत्र, जताई नाराज़गी
इन्दौर । पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर इन्दौर से जयपुर के बीच नई ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। सुमित्रा महाजन ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए लिखा है कि रेलवे द्वारा इन्दौर-अजमेर-जयपुर लिंक एक्सप्रेस विगत वर्षों बंद कर दी गई थी। जहां पहले इस रूट पर 4 ट्रेन चला करती थी, वहीं अब इन्दौर से अजमेर के लिए प्रतिदिन सिर्फ एक ही नियमित ट्रेन है। उन्होने लिखा कि मेरी जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले अंतर रेलवे समय सारिणी सम्मेलन में पश्चिम रेलवे के इन्दौर जयपुर के बीच अजमेर, रतलाम होते हुए एक सीधी रेल सेवा प्रारंभ किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। जबकि एसी स्वीकृति पूर्व में भी दी गई थी। लेकिन अब तक प्रस्तावित ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उक्त ट्रेन को जल्द से जल्द रात्रि के समय इन्दौर से चलाया जाए ताकि यात्रीगण सुबह आसानी से जयपुर पहुंच सके।
