श्रीनगर । महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शनों के साथ ही अपनी अमरनाथ यात्रा पूरी की है। इस दौरान सायना के साथ उनकी मां भी थीं। सायना ने उन्हें और उनके परिवार को सफलतापूर्वक अमरनाथ यात्रा में सहायता के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ ही स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया। सायना ने कहा, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छा दिन है। हम यात्रा पर होने के लिए भाग्यशाली हैं। मैं हमारी इतनी अधिक सहायता के लिए सरकार और स्थानीय लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। साथ ही कहा कि इस यात्रा से वह भी धन्य महसूस कर रही थी क्योंकि उसने और उसकी माँ ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किये थे।
