धार्मिक नगरी उज्जैन से हटाई मांसाहार की दुकान सामग्री जप्त कर की कार्रवाई

. ujjain नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली गैंग नागझिरी तथा देवास गेट क्षेत्र में पहुंची और सड़क पर खुले रूप से बेचे जा रहे मांस और चिकन की दुकानों का अतिक्रमण हटाया। इस दौरान उपायुक्त संजेश गुप्ता की मौजूदगी में गैंग प्रभारी गोपाल बोयत एवं दल द्वारा की गई कार्रवाई में 15 मुर्गे, 2 मटन की दुकानें हटाते हुए 15 गुमटियां और व्यवसाय सामग्री जब्त की गई तथा अतिक्रमण किये गए ओटले और अन्य निर्माण तोड़ा गया।
अब रूकना नहीं चाहिए कार्रवाई
महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्रवाई आरंभ की गई है वह अब रूकना नहीं चाहिए ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं तथा नागरिकों की भावनाओं और धार्मिक संगठनों की मांग का आदर हो सके। उन्होंने साफ कहा कि शहर के महत्वपूर्ण मार्गो को मांस, चिकन इत्यादि के प्रदर्शन, पशुवध और विक्रय से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यवसायी निगम की मुहिम में बाधक बनेंगे निगम द्वारा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शहर के बाहर होंगे पशुवध गृह और दुकानें
टटवाल ने कहा कि शहर के बाहर आधुनिक और व्यवस्थित मार्केट निर्मित कराए जाएंगे और गुदरी मटन मार्केट व के.डी. गेट मटन मार्केट को वहां स्थानान्तरित किया जाएगा। इसी प्रकार शहर के प्रवेश मार्गो, महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग, मां क्षिप्रा पहुंच मार्ग सहित शहर के अन्य मार्गो, मोहल्लों में संचालित पशुवध गृहों और मांस, मटन, चिकन की दुकानों को शहर के बाहर स्थानान्तरित किया जाएगा।
