भोपाल । पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्य प्रदेश में जो दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई, उसका जगह-जगह स्वागत हुआ। इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सीहोर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इसी तरह अन्य स्टेशनों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
