नई दिल्ली । मंदिरों द्वारा बैंक में जो राशि जमा की जा रही है। उसमें अधिकांश नोट 2000 रूपये के हैं। भक्त अब जो भी दान कर रहे हैं। उसमें 2000 रूपये के नोट से ही दान कर रहे हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 रूपये के नोटों को खाते में जमा किया जा सकता है। इस दौरान मंदिरों से जो राशि जमा हो रही है। उसमें 2000 रूपये के नोट अधिक होने से बैंकों को भी आश्चर्य हो रहा है।
