नई दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखीं, जिनमें बिहार के मल पहाड़िया, गुजरात के सिद्दी, केरल के इरुला, राजस्थान के सहरिया, मध्यप्रदेश के बैगा परधौनी और ओडिशा के बुदिगली शामिल थे
