सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट के इंजन में खराबी आई थी, क्रू सहित 232 पैसेंजर सुरक्षित
नई दिल्ली । दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान की मंगलवार को रूस के मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एअर इंडिया ने कहा- विमान के इंजन में अचानक आई खराबी की वजह से उसे मगदान की ओर डायवर्ट करना पड़ा।
एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 6 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट ्रढ्ढ-173 ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इंजन में तकनीकी खराबी के बाद उसे डायवर्ट करना पड़ा और रूस के मगदान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। एअर इंडिया के मुताबिक फ्लाइट में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेबर्स समेत 232 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। पैसेंजर्स को सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले इसी साल अप्रैल में खराब मौसम के कारण चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट को मलेशिया डायवर्ट किया गया था।
