चंडीगढ़ । पंचकूला शक्तिपीठ श्रीमाता मनसा देवी मंदिर का कारीडोर जल्द बनाने का काम शुरू होगा। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की ने इसका खाका तैयार कर लिया है। चंडीगढ़ के संत कबीर कुटीर में अधिकारियों और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच में निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर का जो मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उसके अनुसार काशी के विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर माता मनसा देवी का कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए शक्ति द्वार से मुख्य मंदिर तक पहुंचने वाले कारीडोर का नाम शक्ति कारीडोर होगा। कॉरीडोर में हनुमान वाटिका भी बनाई जाएगी। यहां पर हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति, बैठी हुई मुद्रा में तैयार की जाएगी। हनुमान जी के दर्शन 1 किलोमीटर दूर से भक्तों को हो सकेंगे।
