मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ब्लाक स्तर पर प्रदेश स्तरीय बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर कर मध्य प्रदेश की टॉप 10 स्थान प्राप्त किया वहीं जिले की शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. रतलाम के छात्र अक्षत भावसार पिता राजेश भावसार प्रदेश की हाईस्कूल की प्राविण्य सूची में प्रथम दस में नौंवा स्थान प्राप्त किया . इसी प्रकार हायरसेकेण्डरी कक्षा 12वीं में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. की छात्रा कु. दीक्षिता जैन पिता प्रमोद जैन ( कलां समूह) द्वारा प्रदेश की हायरसेकेण्डरी की प्राविण्य सूची में प्रथम पांचवा स्थान प्राप्त किया, लेकिन ज़िले के अन्य शासकीय स्कूल रिजल्ट में पिछड़े रह गए उक्त छात्रों के अतिरिक्त जिले की अशासकीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक उ.मा.वि. जावरा की छात्रा कु. आशी राठौड पिता जितेन्द्र राठौड (विज्ञान गणित समूह) एवं मोहित धनोतिया पिता राजेश धनोतिया ( वाणिज्य समूह) एवं आयुष शाह पिता रामनिवास शाह (जीवविज्ञान समूह) द्वारा भी प्रदेश की प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त किया,जिले में अदिति सिसोदिया, समिधा राजे वैष्णव मेरिट लिस्ट में शामिल हुए, ये सभी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी है वही शासकीय स्कूल में सिर्फ भाग्य श्री पांचाल द्वारा जिले में प्रथम आकर शासकीय स्कूलों का मान रखा,ब्लाक के 27 हाई व हाई सेकंडरी स्कूल की शिक्षा हुईं प्रभावित 10 वी का परीक्षा परिणाम 56% रहा वहीं 12 का 48% रहा, सरकारी आंकड़ों में 50 % भी बच्चे पास न हो सकें सीएम राइज उत्कृष्ट महात्मा गांधी मैं 10 वी में 41 में से 16 बच्चे पास हुए वही 12 वी 79 में से सिर्फ 33 बच्चे पास हुए । कमला नेहरू स्कूल में 10 वी में 83 में से 30 और 12, वी में 79 में से 31 बच्चे पास हुए जिसका कारण मीडिया रिपोर्टों से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सरकार की कमज़ोर नीतियां तथा शिक्षकों की कमी बताई जा रही हैं वर्तमान में कई ग्रामीण स्कूल अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं जहा उचित मानदेय नहीं होने से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों का भी शोषण हो रहा हैं शासन स्तर पर शिक्षा विभाग का 75% टारगेट भी पूर्ण नहीं हो पा रहा कोरोनाकाल से दो वर्ष बच्चों की अल्प शिक्षा मानसिकता को प्रभावी बताया जा रहा हैं, जावरा क्षेत्र के कई गावों में शिक्षकों की कमी रही जहां एकीकृत शासकीय हाई स्कूल उपलाई की छात्रा अंतिमबाला गोयल द्वारा 84.2% अंक प्राप्त किए जहां वर्ष भर विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षक की कमी रही शासकीय हाई स्कूल ऊणी कक्षा 10वी सर्वाधिक अंक रामनिवास प्रजापत 82% और इशिका कुंवर डोडिया 81% कक्षा में द्वितीय रही स्कूल में वर्ष भर अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की कमी रही यहीं नहीं एकीकृत शासकीय हाई स्कूल हसनपालिया में महिमा जाट द्वारा 72.6 अंक प्राप्त किए जहां वर्ष भर स्कूल में सामाजिक विज्ञान ,विज्ञान और अंग्रेज़ी के शिक्षक की कमी रही स्कूल में पर्याप्त शिक्षक होते तो शायद कई शासकीय स्कूलों के बच्चे प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर उच्च अंकों को प्राप्त करते करोड़ों खर्च के बाद भी राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधार नहीं पा रही हैं,कई विद्यालयों की पेयजल यूनिट एक वर्ष से बंद पड़ी है तो कहीं छतिग्रस्त है कई स्कूलों में मिड डे मील भोजन पर्याप्त रूप से गुणयुक्त नहीं मिल पा रहा हैं
