सोनी सब का वंशज एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें राजनीतिक षडयंत्र और एक कारोबारी परिवार की व्यक्तिगत कहानियां हैं। आज के किसी भी बड़े व्यवसायिक परिवार की तरह, यह शो एक बड़े साम्राज्य, धन और प्रसिद्धि वाले एक लेगसी बिज़नेस परिवार को पेश करता है। वंशज महाजन परिवार की मुश्किलों और क्लेशों को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। महाजन परिवार भले ही सफल हो लेकिन उसमें कई त्रुटियां भी हैं। जैसा कि दर्शक महाजनों की दुनिया को और जानेंगे, वे ड्रामा को प्रकट होते देखेंगे जहां यह व्यवसायिक परिवार राजनीति की गलाकाट दुनिया, सत्ता संघर्ष और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं से होते हुए आगे बढ़ेगा।
टेलीविज़न के लोकप्रिय अभिनेता ज़ान खान सोनी सब के आगामी फैमिली ड्रामा वंशज में कार्तिक का किरदार निभाएंगे। ऋषिकेश के रहने वाला कार्तिक पेशे से फ़ोटोग्राफ़र है। उसका और उसकी बचपन की प्यारी और सबसे अच्छी दोस्त, युविका (अंजलि तत्रारी) का रिश्ता बहुत खास है। ज़ान का किरदार, कार्तिक एक प्रगतिशील, सरल आदमी है, लेकिन वह जो दिखता है उससे बढ़कर है। वह एक बहुस्तरीय किरदार है जिसके कई पहलू हैं, जो शो की कहानी में गंभीरता लाएंगे।
कार्तिक का किरदार निभा रहे ज़ान खान ने कहा, “कार्तिक पेशे से एक फ़ोटोग्राफ़र है और युविका के सबसे करीब है। वह पहली नज़र में सरल और विनम्र लग सकता है, लेकिन वह जो दिखता है उससे कहीं अधिक है। उसके विभिन्न पहलू और भावनाएं उसे एक बहुमुखी लेकिन निभाने लायक बहुत ही चुनौतीपूर्ण किरदार बनाते हैं। कार्तिक मेरे पूर्व के अभिनीत किरदारों से अलग है, और मैं उसके बहुस्तरीय व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करने की चुनौती लेने के लिए उत्साहित हूं।”
सोनी सब के वंशज के बारे में और जानने के लिए साथ बने रहें, जो इस जून में आपके टेलीविज़न स्क्रीन पर आएगा!
