केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भरेंगे हुंकार
जयपुर । राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के घेराव के लिए बीजेपी ने बड़ा प्लान तैयार किया है भारतीय जनता पार्टी के 17 अप्रैल को जोधपुर में होने वाले महा घेराव को लेकर आज कार्यक्रम के संयोजक व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत व सह संयोजक प्रसन्न चंद मेहता, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ,जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा सहित नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि चाहे किसानों के कर्ज माफी की बात हो या बेरोजगारों युवाओं को रोजगार देने की बात हो.इस सरकार में हर भर्ती अटकी है या पेपर लीक हो गए कांग्रेस सरकार ने केवल और केवल घोषणा की है. जिसे आज तक पूरा नहीं किया. यही, नहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार के बजट को लेकर की गई घोषणाओं पर भी बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल और केवल बजट घोषणा की है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ और सरकार का वर्तमान बजट तो केवल और केवल एक चुनावी घोषणापत्र मात्र है।
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा हमेशा से ही सड़क से लेकर विधानसभा तक जनहित में आंदोलन करती रही है. इसी कड़ी में 17 अप्रैल को जोधपुर में महाघेराव करेंगे. जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा के नेता शामिल होंगे।
