आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी के रूप में जानी जाएगी। चुनाव आयोग ने यह मान्यता दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग आम आदमी पार्टी (आप) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी। साथ ही आयोग ने सीपीआई (एम) और टीएमसी को राष्ट्रीय दलों के रूप में मान्यता को रद्द कर दिया है।
आयोग ने एनसीपी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। बीआरएस को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में रालोद को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली है।
नागालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास); मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी और त्रिपुरा में टिपरा मोथा को मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दलों का दर्जा दिया गया है।
