:: पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण ::
रीवा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पंचायत राज दिवस पर 24 अप्रैल को रीवा आगमन प्रस्तावित है। अपने रीवा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न बड़ी विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के सिलसिले में कार्यक्रम स्थल एसएएफ ग्राउंड का पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के साथ कमिश्नर अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, डीआईजी मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर प्रतिभा पाल, नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत सौरभ सोनवणे तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल में मंच व्यवस्था, हैलीपैड, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
