राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विस्तार के लिए दिल्ली से आए प्रभारी
इंदौर
इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया की ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय सत्र पर कांग्रेस ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की स्थापना की गई है जिसका संचालन मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन द्वारा किया जा रहा है। संगठन के विस्तार के लिए नई दिल्ली से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक के साथ आर जी पी आर एस के नेशनल कॉर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी तरुण त्यागी,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने इंदौर कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में आर जी पी आर एस की संभागीय बैठक को संबोधित किया जिसमे श्री सचिन नाईक ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पंचायतों को आदर्श गणतंत्र की स्थापना के लिए माध्यम व पद्धति दोनों मानते थे। वे पंचायतों में सत्य, अहिंसा, समरसता व व्यक्ति की आजादी, छुआछूतविहीन समाज के सिद्धांतों का अनुपालन चाहते थे। ऐसे वातावरण निर्माण के लिए, गांधी के आदर्शों के अनुसार, बिना राजनैतिक दल के उम्मीदवार बने चुनाव लड़ने की नैतिकता उम्मीदवारों में होनी थी। राजनैतिक दलों में भी दलीय आधार पर पंचायतों में हस्तक्षेप न करने की नैतिकता होनी चाहिए थी, किन्तु भाजपा सरकारों में सबसे पहले वही तिरोहित हुई। भाजपा सरकारों में ग्राम पंचायतों की मूल संरचना को खंडित किया जा रहा है सामाजिक ताने बाने को नष्ट कर नफरतीय जहर घोला जा रहा है। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की स्थापना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो का अनुसरण करते हुए अब तक देश के ३५० जिलों में संगठन का विस्तार हुआ है। जिसके तहत सामाजिक जन जाग्रति के लिए पद यात्राओं का आयोजन, चिंतन शिवर ,शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जन जागरूक अभियान,मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर कार्य किया जा रहा है। संगठन द्वारा पूरे देश में १ लाख स्वराज साथियों का निर्माण करने के उद्देश्य के साथ अब नवीन साथियों को जोड़ा जा रहा है। और इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उक्त बैठक का आयोजन किया गया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी और संवैधानिक राजनीति के भविष्य के नेताओ को विकसित करने के लिए नेतृत्व संगम शिवर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतो और संविधान के मूल्यों में विश्वास करते हुए देश राजनीति,दुनिया की गहरी समझ, एव स्वयं की राजनीति की अधिक स्पष्टता देने के लिए रचित किया गया है। उक्त संगम शिवर में विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान,राजनेतिक व्यक्तियों के साथ चर्चा,ग्राम क्षेत्रों का दौरा, आत्म प्रतिबिब्म और आपसी चर्चा रहेगी तीन माह तक आयोजित होने वाले संगम नेतृत्व शिवर में प्रत्येक माह के १० दिवस में तीन बैठको का आयोजन किया जाएगा।
संभागीय सत्र पर आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, सुभाष चौधरी,प्रज्ञा फिलिप, पवन पाटीदार, मदन तिरोते ,राजकुमार केथवास,पल्लवी मनोहर सिंह,राजकुमारी नारायण सिंह,पल्लवी राज बहादुर सिंह,संतोष बूंदेढ़,देवीदास जांबेकर, नारायण सिंह तोमर,मनोज भारतकर सहित ग्रामीण नेता उपस्थित थे।
