Spread the loveलोकतंत्र के मंदिर से पर्यावरण संरक्षण और मातृ...
एयर इंडिया की सूरत-दिल्ली इवनिंग फ्लाइट 8 मार्च से बंद होगीl
February 9, 2023 1 minute read
Spread the love
सूरत । सूरत के लोगों और बड़े हीरा कारोबारियों के लिए उपयोगी एयर इंडिया की सूरत-दिल्ली इवनिंग फ्लाइट 8 मार्च से बंद हो जाएगी। इस फ्लाइट से सूरत से सिंगल पीएनआर पर विदेश जाने जाने की सुविधा मिल रही थी। फ्लाइट के बंद होने से सूरत से सिंगल पीएनआर पर सीधे विदेश जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एयर इंडिया की यह इवनिंग दिल्ली फ्लाइट स्टार अलायंस ग्रुप में शामिल है।
इस ग्रुप में विश्व की 26 बड़ी विमानन कंपनियां सदस्य हैं। इन कंपनियों का एक-दूसरे से टाइअप होता है। इससे सिंगल पीएनआर पर विदेश जाने की सहूलियत मिल जाती है। सूरत से हर शाम दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की 8 मार्च के बाद की बुकिंग नहीं की जा रही है। पहले यह फ्लाइट 82 सीटर थी, लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स मिलने से इसे 170 सीटर कर दिया गया था।
पहले यह फ्लाइट 82 सीटर थी, लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स मिलने से इसे 170 सीटर कर दिया गया था।
पहले यह फ्लाइट 82 सीटर थी, लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स मिलने से इसे 170 सीटर कर दिया गया था।
एयर इंडिया की इवनिंग दिल्ली फ्लाइट से दिल्ली जाकर वहां से सिंगल पीएनआर पर अमेरिका, बैंकॉक, थाईलैंड, ब्रुसेल्स व अन्य देशों में जा सकते हैं। यह सुविधा स्टार एलायंस के तहत मिलती है। यह एक समूह है, जो सिंगल हवाई टिकट के पीएनआर (पैसेंजर नेम, रिकॉर्ड) डेटा को बनाए रखता है। इस समूह में एयर इंडिया, एयर कनाडा, एयर न्यूजीलैंड, लुफ्तहांसा, एयर स्विस, टर्किश एयरलाइन, थाई एयर, एयर चीन सहित विश्वभर की कुल 26 कंपनियां शामिल हैं।
एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट के बंद हो जाने से यात्रियों को सूरत से दिल्ली जाना पड़ेगा। वहां से अलग टिकट पर विदेश की फ्लाइट पकड़नी पड़ेगी। इसमें समय के साथ पैसे की भी बर्बादी होगी। लगेज के लिए अतिरक्त चार्ज भी देना पड़ेगा। दो महीने पहले भी दिल्ली की फ्लाइट बंद कर दी गई तो सूरत से दिल्ली और वहां से विदेश जाने वाले कई व्यापारी कम हो गए थे। विदेश जाने को व्यापारी मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट जाने लगे थे।