Spread the love विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया...
सुप्रीम कोर्ट में आज 5 न्यायाधीशों की शपथ
February 6, 2023
Spread the love
जजों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पांच नए न्यायाधीशों की शपथ होगी। सुप्रीम कोर्ट में कुल न्यायाधीशों की संख्या अब 32 हो जाएगी। उच्चतम न्यायालय के लिए स्वीकृत न्यायाधीशों के पदों की संख्या 34 है। सोमवार को राजस्थान, पटना और मणिपुर उच्च न्यायालयों के तीन मुख्य न्यायाधीशों जिसमे न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति संजय करोल और पीवी संजय कुमार तथा दो अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश शपथ ग्रहण करेंगे। जिसमें पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को भी शपथ दिलाई जाएगी। भारत के प्रधान न्यायाधीश,शीर्ष अदालत के नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे।यह समारोह अदालत के नए भवन के सभागार में आयोजित होगा।