पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मालासेरी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा में महिलाएं देवनारायण भगवान की गाथा गाते हुए पहुंचेगी वहीं अन्य लोग ढोल-बजाते नाचते हुए आने वाले हैं। मांडल क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पीएम मोदी की यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। इन क्षेत्रों के ग्रामीण अपने स्तर पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं चौपहिया वाहनों से मालासेरी पहुंचने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभास्थल से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कीढ़ीमाल ज्ञानगढ़ एवं नारेली आदि गांवों के महिला-पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली से रवाना होकर भगवान देवनारायण के भजन कीर्तन करते आने वाले हैं। साथ ही कई लोग ढोल नगाड़े बजाते हुए पहुंचने वाले हैं।
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से रहवासी के बताया कि पीएम मोदी की यात्रा को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह है। जहाजपुर विधानसभा से विधायक गोपी लाल मीणा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी को निहारने ओर सुनने के लिए लोग उत्साहित है। फौजियो के लिए केंद सरकार ने जो किया उस लेकर उनके परिवार के लोग भी आसींद पहुंचने वाले हैं। विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी का कहना है कि भीलवाडा शहरी क्षेत्र की बात करें तब यहां से आम लोग भी पीएम मोदी को सुनने अपने साधनों से मालासेरी जानने को उत्साहित है। जबकि पार्टी की 70 से ज्यादा बसे यहां से रवाना होगी। सभापति राकेश पाठक का दावा है कि भीलवाडा से सैंकड़ों चौपहिया वाहनों से भी लोग वहां पहुंचने वाले हैं।
