गाजियाबाद । गाजियाबाद में पुलिस ने मेनका गांधी की पीपल फॉर एनिमल संस्था के सहयोग से पांच बाज और एक ईगल के साथ पक्षी तस्कर को गिरफ्तार किया है। दावा किया गया है कि यह बाज पंजाब में पाकिस्तानी इलाके से पकड़े जाते हैं। संस्था की तरफ की तरफ से सवाल उठाया गया है कि 26 जनवरी को लेकर जब यह दावा किया जा रहा है कि इतनी सख्त चेकिंग है उसके बावजूद यह तस्कर पंजाब से लेकर यहां तक कैसे ले पहुंच गया। पीपल फॉर एनिमल संस्था का दावा है कि यह बाज पाकिस्तान के हैं।
