अहमदाबाद | पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए अहमदाबाद से करमाली और अजमेर के लिए विशेष ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया है। यात्री कृपया नोट करें कि इन ट्रेनों में लिनेन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
1.ट्रेन नंबर 09470/9469 अहमदाबाद-करमाली-अहमदाबाद स्पेशल [2 फेरे]
ट्रेन संख्या 09470 अहमदाबाद-करमाली स्पेशल अहमदाबाद से दिनांक 24 जनवरी 2023 मंगलवार को 09.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.25 बजे करमाली पहुंचेंगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09469 करमाली-अहमदाबाद स्पेशल 25 जनवरी 2023 बुधवार को करमाली से 09.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगी। मार्ग में यह ट्रेन वड़ोदरा सूरत वापी पालघर वसई रोड पनवेल रोहा माणगांव खेड़ चिपलून सावरदा अरावली रोड संगमेश्वर रोड रत्नागिरी आडवली विलवडे राजापुर रोड वैभववाड़ी रोड नंदगाँव रोड कणकवली सिंधुदुर्ग कुडाल सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर दोनों दिशाओं रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर एसी 3-टियर शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
2.ट्रेन संख्याण 09411/09412 अहमदाबाद-अजमेर-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल (2फेरे)
ट्रेन संख्या 09411 अहमदाबाद-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार 23 जनवरी 2023 को अहमदाबाद से 10.05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09412 अजमेर-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल अजमेर से सोमवार 23 जनवरी 2023 को 20.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में साबरमती महेसाना पालनपुर आबू रोड पिंडवाड़ा फालना रानी मारवाड़ जं. और ब्यावर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
ट्रेन संख्या 09470और 09411 की बुकिंग 21 जनवरी 2023 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी| ठहराव और संयोजन के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov पर जा सकते हैं|
