इंदौर 08 जनवरी 2023
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी आज इंदौर आए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आगमन पर राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर इंदौर के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।
