इंदौर 6 नवम्बर,2022
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज रेसीडेंसी में सोलो महिला ट्रेवलर सुश्री आशा मालवीय का अभिनंदन किया। यह साईकिल यात्री प्रदेश में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये साईकिल यात्रा पर है। सुश्री मालवीय ने अपनी साईकिल यात्रा एक नवम्बर को भोपाल से प्रारंभ की थी। उनकी यह यात्रा 29 सितम्बर,23 को दिल्ली में समाप्त होगी। इस दौरान वे विभिन्न राज्यों का भ्रमण करेंगी। इस महिला यात्री का इंदौर में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया।
