नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने असम के कामाख्या मंदिर का रखरखाव ठीक से नहीं करने पर सरकार को फटकार लगाई है। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति श्री रवि कुमार की पीठ ने मंदिर के रखरखाव के मामले की सुनवाई की।
न्यायमूर्ति रस्तोगी ने कहा कि वह छुट्टियों के दौरान मंदिर गए थे। वहां का रखरखाव ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी राय है,स्वच्छता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।
मंदिर कमेटी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने कहा यह एक ऐसा मामला है। जहां कुछ लोगों ने पत्र लिखकर कहा है, कि सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने अदालत को बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे विशेषज्ञ निकायों को मंदिर के रखरखाव के कार्य में शामिल किया गया है। शीर्ष अदालत इस मामले की सुनवाई जनवरी 2023 करेगी।
