नई दिल्ली । प्रूडेंट इलेक्ट्रोल ट्रस्ट देश के सबसे अमीर चुनावी ट्रस्ट के रूप में जाना जाता है। 2021-22 के दौरान ट्रस्ट ने 464.81 करोड़ रुपये इलेक्ट्रोल बांड के रूप में चंदे में दिए।
ट्रस्ट ने भाजपा को 336.5 करोड, कांग्रेस को 16.5 करोड़, आम आदमी पार्टी को 16.31 करोड़ शिरोमणि अकाली दल को 7 करोड़, पंजाब लोक कांग्रेस को 1 करोड़ टीआरएस को 40 करोड़, सपा को 27 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस को 20 करोड़, गोवा फारवर्ड पार्टी को 50 लाख रुपए का चंदा दिया है।
ट्रस्ट ने चुनाव आयोग में जो जानकारी दी है। उसके अनुसार ट्रस्ट को कारपोरेट घरानों से 464.83 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें से ट्रस्ट ने 464.81 करोड़ रुपए दान कर दिए।
इस ट्रस्ट ने 2013-14 के बाद से सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को दिया है। ट्रस्ट को कोविशील्ड टीके के निर्माता सीरम इंस्टिट्यूट से 45 करोड़ रुपये, हीटरो ड्रग्स लिमिटेड से 5 करोड़,हीट्रो लैब्स लिमिटेड से 5 करोड़ तथा टोरेंट फार्मा ने 2 करोड़ रुपए दान किए हैं। चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट के बाद यह जानकारी उजागर हुई है।
