मुंबई । एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ जुल्फिकार खान को लेकर 21 जुलाई 2022 से केन्या में लापता हैं। वह जुलाई में केन्या वेकेशन मनाने के लिए गए थे। 21 जुलाई से वहां अपनी फैमिली के संपर्क में नहीं हैं। लापता होने के बाद से जुल्फिकार के परिवार ने भारत सरकार से उनका पता लगाने की गुहार लगाई है, लेकिन फिलहाल अभी उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। खान के दोस्तों ने सरकार का ध्यान खींचने के लिए ऑनलाइन एक अभियान शुरू किया।
खान के रिश्तेदार अकील हुसैन ने बताया, उन्होंने हमें कुछ अन्य भारतीय नागरिकों के साथ केन्या में पार्टी में शिरकत करने की बात कही थी। जुल्फिकार उनमें से एक के साथ देर रात एक लोकल टैक्सी वाले के साथ निकले थे। अगली सुबह गाड़ी के सभी दरवाजे खुले हुए पाए गए थे, उसका इंजन अभी भी चल रहा था। गाड़ी में जो लोग मौजूद थे, अभी उनका कुछ पता नहीं चला है। हमने उनके वेकेशन की तमाम तस्वीरों और उनके जरिए बताई गई वहां की चीजों को बहुत उत्साह के साथ सुना। उन्होंने अपने दोस्तों को फोन पर बताया था कि वहां 24 जुलाई को लौट रहे हैं। इसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं है।’
परिवार को घटना के बारे में तब पता चला जब केन्या के एक जाने-माने वकील अहमदनासिर अब्दुल्लाही ने खान के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद उनसे संपर्क किया। अब्दुल्लाही ने केन्याई अदालत में एक याचिका दायर कर जांच की मांग की है जिसके तुरंत बाद लापता केन्याई टैक्सी चालक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
