कल पर्चा भरेंगे दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने पर्चा लेने के बाद कहा कि वह अपना नामांकन फॉर्म लेने आए थे और संभवत: वह कल पर्चा भरेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में पार्टी में कलह के बाद से ही सोनिया गांधी काफी एक्टिव हो गई हैं। दिग्विजय को भी गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। वह दो बार मध्यप्रदेश के सीएम रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अनुभव भी है।
मशक्कत के बाद गहलोत को मिला सोनिया से मिलने का वक्त
उधर, राजस्थान में बवाल के बाद सीएम अशोक गहलोत दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। आश्चर्य की बात ये है कि सीधे 10 जनपथ तक पहुंच रखने वाले गहलोत को करीब एक दिन के बाद सोनिया ने मिलने का वक्त दिया है। उधर, शशि थरूर का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इधर, दिग्विजय के पर्चा लेने के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव पर सस्पेंस गहरा गया है।
पायलट का क्या होगा?
उधर, सचिन पायलट भी कुछ दिन से लगातार दिल्ली में बैठे हुए हैं। पार्टी आलाकमान गहलोत की जगह पायलट को सीएम बनाना चाहती है। लेकिन यहीं पर गहलोत समर्थक विधायकों ने बगावत का बिगुल बजा दिया। सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी गहलोत को अध्यक्ष तो बनाना चाह रही है लेकिन इसके लिए उन्हें राजस्थान का सीएम पद खाली करना था। किन्तु गहलोत सीएम का पद अपने खास सिपहसालार को दिलाना चाह रहे थे जबकि हाईकमान पायलेट को सीएम बनाने की तैयारी में था और गहलोत समर्थकों ने विद्रोह का बिगुल बजा दिया जिससे कांग्रेस हाईकमान गहलोत से खासा नाराज हो गया और अब गांधी परिवार के नजदीकी दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष पद के लिए हरी झंडी मिल गई।
