Spread the love नई दिल्ली । भारत के संभावित 114 राफेल...
डाक्टर ने मां के साथ पड़ोसी से मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज
September 15, 2022 1 minute read
Spread the love
इंदौर, 15 सितंबर । तेजाजी नगर थाना पुलिस ने डॉक्टर और उसकी मां के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। गंगा विहार लिंबोदी की रहने वाली मोनिका जैन ने उसके पड़ोसी डॉक्टर विनीत शर्मा और उसकी मां पूर्णिमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टर और उसकी मां आए दिन विवाद करते हैं। घर के सामने टेपर बना दिया, जिससे गंदा पानी जमा हो जाता है। बीते दिनों नगर निगम वाले यहां नाली की सफाई कर रहे थे, इस बीच मोनिका भी घर के सामने घुसे गंदे पानी को हटा रही थी। तभी पड़ोसी विनीत आया और मोनिका से विवाद करने लगा। बाद में मोनिका और उसके पति प्रणव जैन को जान से मारने की धमकी दी , यही नहीं, विनीत की मां पूर्णिमा भी विवाद करने आई और मोनिका के साथ मारपीट कर दी। सफाई कर रहे निगमकर्मियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने विनीत और पूर्णिमा को आरोपित बनाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।