मैहर –
भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा एवं मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा की भरौली (मैहर )स्थित एमपी बिड़ला सीमेंट कंपनी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर गंभीर नहीं है. आसपास के ग्रामीणों में तरह-तरह की सांस संबंधी बीमारियां फैल रही है व किसानों की फसलें खराब हो रही है, इसके पहले कंपनी नहीं थी तो क्षेत्र में टमाटर और करेला की खेती अच्छी होती थी व ज्यादा समय तक फसल रहती थी किंतु अब प्रदूषण की वजह से फसल जल्द खराब होती है.
कंपनी के आए कई साल बाद भी आज तक ना क्षेत्र में कोई विद्यालय और ना अस्पताल की सुविधा कंपनी द्वारा दिया गया है, फिर कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत गोद लेने का औचित्य ही क्या है . सीएसआर मद के खर्च राशि का समय-समय पर समीक्षा हो कौन सी राशि किस मद में खर्च हुई है.
इन्हीं सब मांगों को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण जन कंपनी के यूनिट हेड को जल्द ही ज्ञापन सौंपेंगे.
