नई दिल्ली । जुलाई माह में क्रेडिट कार्ड से पहली बार रिकॉर्ड तोड़ खरीदी की गई है। पिछले माह 1.17 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुई है। कोरोनावायरस के बाद क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ी है। पिछले माह महंगाई ओर बेरोजगारी के चलते लोगों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने मजबूर होना पड़ रहा है।
क्रेडिट कार्ड से खरीदारी बढ़ने के साथ ही समय पर भुगतान नहीं करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले साल दिसंबर माह में 18000 के औसत डिफाल्टर थे। इस साल 22 जून को यह राशि 19400 पर पहुंच गई है। क्रेडिट कार्डधारियों की समय पर भुगतान नहीं करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
